Indonesia: छत तोड़ कर गिरे 'पत्थर' ने इस शख्स को बनाया करोड़पति!

इंडोनेशिया के सुमार्ता में एक आदमी पत्थर बेचकर करोड़पति बन गया. एक बारगी आपको भले ही ये बात गप लगे लेकिन ये सच है. आदमी को करोड़पति बनाने वाला ये पत्थर उसकी छत फाड़कर घर में आ गिरा था.

इंडोनेशिया के सुमार्ता में एक आदमी पत्थर बेचकर करोड़पति बन गया. एक बारगी आपको भले ही ये बात गप लगे लेकिन ये सच है. आदमी को करोड़पति बनाने वाला ये पत्थर उसकी छत फाड़कर घर में आ गिरा था. सवा 2 किलो का ये पत्थर पूरे 10 करोड़ रुपये में बिका. जानकारी के मुताबिक ये कोई आम पत्थर नहीं बल्कि उल्कापिंड था. ये उल्कापिंड साढ़े 4 अरब साल पुराना था, इंडोनेशिया में जिस आदमी को ये पत्थर मिला उसका नाम जोसुआ हुतागलुंग है. इसकी उम्र 33 साल है.

Posted By- Suraj Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >