VIDEO: क्या सीएम आवास से जब्त कार धीरज साहू की है? ईडी ने जतायी ये आशंका

ईडी ने 29 जनवरी को दिल्ली के शांति निकेतन स्थित मुख्यमंत्री आवास में छापामारी के दौरान बीएमडब्ल्यू एक्स-7 कार और 36.34 लाख रुपये नकद जब्त किये थे. प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि मुख्यमंत्री आवास से जब्त कार राज्य सरकार ने नहीं खरीदी है.

रांची : मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास से जब्त बीएमडब्ल्यू कार के सिलसिले में इडी ने गुरुग्राम के अनंत राज इस्टेट स्थित एक फ्लैट में छापा मारा. भगवान दास होल्डिंग कंपनी के मालिक ने इस फ्लैट को अपना कार्यालय बताया था. पर छापेमारी के दौरान मौजूद केयर टेकर ने बताया, फ्लैट सांसद धीरज साहू का है. फ्लैट में सांसद से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिन्हें इडी ने जब्त कर लिया है. जब्त दस्तावेज में सांसद के बोर्डिंग पास, पासबुक और मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज हैं. इसके बाद इडी ने सांसद धीरज साहू को समन जारी किया है. उन्हें 10 फरवरी को दिन के 11 बजे रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. इडी को आशंका है कि मुख्यमंत्री आवास से मिली कार सांसद धीरज साहू के पैसों से खरीदी गयी है. ईडी ने 29 जनवरी को दिल्ली के शांति निकेतन स्थित मुख्यमंत्री आवास में छापामारी के दौरान बीएमडब्ल्यू एक्स-7 कार और 36.34 लाख रुपये नकद जब्त किये थे. प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि मुख्यमंत्री आवास से जब्त कार राज्य सरकार ने नहीं खरीदी है. कार भगवान दास होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के नाम पर खरीदी गयी है. कार का नंबर एचआर 26 इएम-2836 है. बर्ड ऑटोमोटिव लिमिटेड से 15 जनवरी, 2021 को कार खरीदी गयी है. (उस समय कोरोना काल था, पर लॉकडाउन नहीं था.) इसका रजिस्ट्रेशन आठ फरवरी 2021 को कराया गया है. रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज में पता के रूप में अनंत राज इस्टेट मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, यूनिट-3, पॉकेट-8 दर्ज कराया गया है. प्रारंभिक जांच के बाद इडी ने सात फरवरी को इस कंपनी के सीइओ प्रेमनाथ के कोलकाता स्थित आवास और कार्यालय पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान जब्त मोबाइल से एक व्हाट्सएप चैट ग्रुप मिला. इस ग्रुप में प्रेमनाथ के बेटे के अलावा कुछ वकीलों को जोड़ा गया था. ग्रुप में जब्त कार के सिलसिले में इडी द्वारा पूछे जानेवाले संभावित सवालों के जवाब आदि पर चर्चा की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mahima Singh

I have 3+ years of experience in digital journalism with a focus on video production, anchoring, and reporting. I’m especially passionate about political and crime stories, as well as documentary filmmaking. Skilled in end-to-end video storytelling for digital platforms.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >