छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कमोबेश घर-घर में पॉपुलर है. इस शो के किरदार अपने आप में काफी लोकप्रिय हैं. सीरियल में दया बेन के बोलने के अंदाज को काफी पसंद किया जाता है.
सोशल मीडिया पर दयाबेन 2.0
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़की दयाबेन की मिमिक्री करती दिख रही है. वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है. यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं.
Posted : Abhishek.
