पापा शाहरुख खान संग बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी सुहाना खान, यहां जानें इनसाइड डिटेल्स

शाहरुख खान और सुहाना खान जल्द ही एक बिग बजट मूवी में एक साथ आने वाले हैं. दोनों की फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे. वहीं निर्माण उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत किया जाएगा.

शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे. अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म जवान और डंकी में दिखाई देने वाला है. अब खबर है कि किंग खान और सुहाना एक साथ एक ही प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगी. जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे. वहीं निर्माण उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत किया जाएगा. बता दें कि सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >