सेब से भी महंगे इलाहाबादी अमरूद, दुकानदार परेशान, खरीदारों को टेस्ट पसंद, दाम से दिक्कत

देर से ठंड शुरू होने के कारण अमरूद की फसल में कीड़े लग जा रहे हैं. पैदावार कम होने और बाजार में मांग के चलते अमरूद की मूल्यों में इतनी बढ़ोतरी हो गई है.

Prayagraj Guava Video: दुनियाभर में अपने स्वाद के लिए मशहूर इलाहाबादी अमरूद इस बार सेब से भी महंगा बिक रहा है. व्यवसायी इसकी वजह इलाहाबादी अमरूद की कम पैदावार को बता रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि कुछ सालों से मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर अमरूद के पैदावार पर भी पड़ा है. पहले जहां ठंड अक्टूबर नवंबर में शुरू हो जाती थी, अब दिसंबर में ठंढ पड़नी शुरू हो रही है. देर से ठंड शुरू होने के कारण अमरूद की फसल में कीड़े लग जा रहे हैं. पैदावार कम होने और बाजार में मांग के चलते अमरूद की मूल्यों में इतनी बढ़ोतरी हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >