सुबह की भागदौड़ का बेस्ट इलाज, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबका पसंदीदा पनीर स्टफ्ड चिल्ला

Moong Dal Paneer Chilla Recipe: अगर आप हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना चाहते हैं तो शेफ कुणाल कपूर की मूंग दाल पनीर चिल्ला रेसिपी ट्राय करें. आसान स्टेप्स में बनाएं प्रोटीन रिच चिल्ला, बच्चों और बड़े सभी के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन.

Moong Dal Paneer Chilla Recipe: अगर आप एक हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो मूंग दाल पनीर चिल्ला आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हैं. आप इसे काफी आसानी से शेफ कुणाल कपूर की इस रेसिपी को फॉलो करके बना सकते हैं. इस डिश में मूंग दाल और पनीर का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से यह प्रोटीन से लोडेड बनती है. आप इसे घर के बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों के लिए भी बना सकते हैं. इसकी खासियत है कि जब आप इसे खा लेते हैं, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.

मूंग दाल पनीर चिल्ला बनाने के लिए सामग्री

चिल्ला के लिए

  • मूंग दाल – 1 कप
  • जीरा – 2 चम्मच
  • हल्दी – तीन चौथाई चम्मच
  • हींग – आधा चम्मच
  • मिर्च पाउडर – डेढ़ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कड़ी पत्ता – 1 टहनी
  • हरी मिर्च – 1
  • अदरक – 2 छोटे टुकड़े
  • प्याज़ – 1
  • पानी – लगभग एक तिहाई कप
  • तेल – जरुरत के अनुसार

पनीर स्टफिंग के लिए

  • पनीर – 200 ग्राम
  • नमक – स्वादानुसार
  • मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • भुना जीरा – डेढ़ चम्मच
  • ताजा धनिया – मुट्ठी भर
  • हरी मिर्च – 1
  • कसूरी मेथी पाउडर – एक चौथाई चम्मच

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

मूंग दाल पनीर चिल्ला बनाने की रेसिपी

  • मूंग दाल पनीर चिल्ला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को रात भर या कम से कम 2 घंटे पानी में भिगो दें. इसके बाद भीगी हुई दाल को छान लें.
  • अब इस भीगी हुई दाल में जीरा, हल्दी, हींग, नमक, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालें। इसके बाद इसे मिक्सी में पीसकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ी पानी डालकर सही कंसिस्टेंसी बनाएं.
  • इसके बाद पनीर को हाथ से मसल लें और फिर इसमें नमक, मिर्च पाउडर, भुना जीरा, कटा हुआ धनिया, हरी मिर्च और कसूरी मेथी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब एक पैन को मीडियम आंच पर गरम करें और फिर एक लेडल बैटर पैन पर डालकर गोल शेप में फैलाएं. इसके बाद थोड़े तेल की बूंदें डालें. जब नीचे की तरफ गोल्डन ब्राउन और क्रिस्प हो जाए, तो चिल्ला को पलट लें और दूसरी तरफ भी पकाएं.
  • इसके बाद पनीर स्टफिंग को चिल्ला पर रखें और फिर इसे टाको की तरह मोड़ें या रोल करें. बाकी बैटर से भी इसी तरह चिल्ला बनाएं
  • गर्मागर्म मूंग दाल पनीर चिल्ला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या अपनी पसंद की किसी भी सॉस के साथ परोसें. यह ब्रेकफास्ट बच्चों और बड़े सभी के लिए परफेक्ट है.

यह भी पढ़ें: बिना अंडे के भी बन सकती है टेस्टी ब्राउनी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >