कोलकाता में बोले धर्मेंद्र प्रधान- मिड-डे मील का पैसा खा गयी ममता सरकार, TMC बोली- केंद्र ने 2 लाख करोड़ रोके

Dharmendra Pradhan Kolkata Visit: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कालीघाट में पूजा के बाद बंगाल की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये. उन्होंने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर केंद्रीय फंड के दुरुपयोग और भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Dharmendra Pradhan Kolkata Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधान ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मध्याह्न भोजन (Mid-day Meal) और किताबों के लिए आये केंद्र के फंड का इस्तेमाल अपनी पार्टी की गतिविधियों में किया. उन्होंने दावा किया कि बंगाल की गौरवशाली शिक्षा व्यवस्था अब पूरी तरह ‘नष्ट’ हो चुकी है.

45 साल के कुशासन ने बर्बाद की विरासत : धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने रासबिहारी सीट से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता के साथ मंदिर में आशीर्वाद लिया. इसके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर जैसी महान विभूतियों द्वारा गढ़ी गयी बंगाल की शैक्षणिक विरासत पिछले 45 वर्षों में (30 साल वाम मोर्चा और 15 साल ममता बनर्जी का शासन) बर्बाद हो गयी.

शिक्षक भर्ती और भ्रष्टाचार पर टीएमसी सरकार को घेरा

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में शिक्षक भर्ती या तो ठप पड़ गयी है या फिर गहरे भ्रष्टाचार में डूबी है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता ममता बनर्जी के ‘कुशासन’ का अंत कर देगी और भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घुसपैठियों के वोट पर बड़ा सवाल

वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण और घुसपैठ के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान ने एक बड़ा सवाल दागा. उन्होंने कहा- बंगाल में आखिर किसके वोट की गिनती होनी चाहिए. घुसपैठियों की या असली बांग्लाभाषी लोगों की? उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का मुख्य फोकस युवाओं के लिए रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर ‘भयमुक्त बंगाल’ बनाना है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

TMC का पलटवार- केंद्र ने रोक रखे हैं 2 लाख करोड़

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. टीएमसी ने केंद्र सरकार पर ही आरोप लगाया कि उसने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए बंगाल के लगभग 2 लाख करोड़ रुपए रोक रखे हैं. पार्टी ने इसे बंगाल की जनता के खिलाफ साजिश करार दिया.

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर चुनाव 2026: ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, क्या बचेगा दीदी का सबसे मजबूत किला?

2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग

बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान होगा. चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन

बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान

ममता बनर्जी ने टीएमसी के 74 विधायकों की कर दी छुट्टी, शुभेंदु अधिकारी से भवानीपुर में होगा नंदीग्राम का हिसाब

वोटर लिस्ट शुद्धिकरण में 91 लाख मतदाता साफ, पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर महामुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >