North Howrah Election 2026: पश्चिम बंगाल की उत्तर हावड़ा सीट से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरा जोर लगा दिया है. एक ओर दोनों दलों के बड़े नेता बड़ी-बड़ी रैलियां कल रहे हैं, तो दूसरी तरफ स्थानीय नेता अपने स्तर से लोगों को अपनी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में वोट करने के लिए मनाने में लगे हैं.
उत्तर हावड़ा में 65 फीसदी वोटर हिंदी भाषी
उत्तर हावड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 65 फीसदी हिंदी भाषी मतदाता हैं. चुनाव परिणाम तय करने में इन हिंदी भाषी मतदाताओं की अहम भूमिका होती है. इसलिए सभी दलों के लोग उनसे मिलकर उनका समर्थन मांगते हैं. यही काम तृणमूल कांग्रेस की पूर्व पार्षद और बोरो चेयरपर्सन मंजीत राफेल भी कर रहीं हैं.
भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं ने झोंकी पूरी ताकत
हावड़ा के वार्ड नंबर 10 में मंजीत राफेल घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहीं हैं और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के उम्मीदवार गौतम चौधरी को जिताने की अपील कर रहीं हैं. वार्ड नंबर 10 उत्तर हावड़ा विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण वार्ड है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को हिंदी भाषी मतदाताओं तक पहुंचने का टास्क दिया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
North Howrah Election 2026: हावड़ा उत्तर में 3.55 लाख मतदाता करेंगे वोट
उत्तर हावड़ा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के गौतम चौधरी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उमेश राय और वाम मोर्चा की ओर से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के गौतम राय मैदान में हैं. इस सीट पर 3547628 मतदाता पंजीकृत हैं, जो इस बार मतदान करेंगे. पहले यहां वोटर की कुल संख्या 4140912 थी. एसआईआर की प्रक्रिया में 595916 लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गये.
