पाकिस्तान में ‘लोकतंत्र का जनाजा’, इमरान खान की पार्टी का ऐसा ‘खटिया प्रेम’ देखकर लोग हुए नाराज

Pakistan Charpoy Protest: पाकिस्‍तान में पीएम इमरान खान की पार्टी के विधायक अजीब बयानों और कारनामों के लिए जाने जाते हैं. अब, सिंध प्रांत की विधानसभा सोमवार को इमरान खान की पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया. इस दौरान पीटीआई के विधायक सिंध विधानसभा के अंदर चारपाई लेकर पहुंच गए.

Pakistan Charpoy Protest: पाकिस्‍तान में पीएम इमरान खान की पार्टी के विधायक अजीब बयानों और कारनामों के लिए जाने जाते हैं. अब, सिंध प्रांत की विधानसभा सोमवार को इमरान खान की पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया. इस दौरान पीटीआई के विधायक सिंध विधानसभा के अंदर चारपाई लेकर पहुंच गए. विधानसभा में विधायकों ने चारपाई से ‘लोक‍तंत्र का जनाजा’ निकालने की कोशिश की. विधायकों ने विधानसभा में नहीं बोलने देने का आरोप लगाया और खटिया लेकर प्रदर्शन किया. सुरक्षाकर्मियों ने ऐसा होने नहीं दिया और चारपाई को सदन के बाहर किया गया. इस घटना का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >