पाक ने भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच रक्षा बजट में सात प्रतिशत की वृद्धि की

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपने रक्षा बजट में करीब सात प्रतिशत की वृद्धि कर उसे 920 अरब रुपये करने का प्रस्ताव रखा. वित्त मंत्री इशहाक डार ने नेशनल असेंबली में वित्त वर्ष 2017-18 का संघीय बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘हमने रक्षा बजट (860 अरब […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपने रक्षा बजट में करीब सात प्रतिशत की वृद्धि कर उसे 920 अरब रुपये करने का प्रस्ताव रखा. वित्त मंत्री इशहाक डार ने नेशनल असेंबली में वित्त वर्ष 2017-18 का संघीय बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘हमने रक्षा बजट (860 अरब रुपये से) बढ़ा कर 920 अरब रुपये कर दिया.”

उन्होंने तीन साल पहले शुरू किये ‘जर्ब ए अज्ब’ अभियान के दौरान आतंकियों को परास्त करने में योगदान देने के लिए सशस्त्र बलों के लिए ‘‘विशेष भत्ते” में दस प्रतिशत की वृद्धि करने की भी घोषणा की.

पाकिस्तान के रक्षा बजट और सशस्त्र बलों के लिए भत्ते में वृद्धि का प्रस्ताव कई मुद्दों को लेकर भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच आया है, जिनमें पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव, कश्मीर की स्थिति, पाकिस्तान से आतंकियों के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर हमलों को अंजाम देना, पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर से गुजरने वाला चीन समर्थित आर्थिक गलियारा शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >