अमेरिका ने भारत को रासायनिक युद्ध से बचाववाले परिधान बेचने की अनुमति दी

वाशिंगटन : भारत के जवान अब आसानी से रासायनिक हथियारों से होनेवाले हमलों से बच भी सकेंगे और उससे निबट भी सकेंगे. अमेरिका ने रासायनिक हमले से बचाव के लिए 7.5 करोड़ डॉलर के अत्याधुनिक परिधान भारत को बेचने की अनुमति दे दी है. तो क्या शाहरुख का बेटा नहीं, पोता है अबराम? अमेरिका के […]

वाशिंगटन : भारत के जवान अब आसानी से रासायनिक हथियारों से होनेवाले हमलों से बच भी सकेंगे और उससे निबट भी सकेंगे. अमेरिका ने रासायनिक हमले से बचाव के लिए 7.5 करोड़ डॉलर के अत्याधुनिक परिधान भारत को बेचने की अनुमति दे दी है.

तो क्या शाहरुख का बेटा नहीं, पोता है अबराम?

अमेरिका के इस फैसले से जैविक और रासायनिक युद्ध के दौरान सैनिकों का बचाव होगा और सैन्य बलों के आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी. सैन्य सुरक्षा सहयोग एजेंसी डीएससीए ने कहा है कि भारत ने अपने सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत इन विशेष परिधानों की मांग की थी.

खेल-खेल में कहीं जेल न पहुंचा दे व्हाट्सएेप, ऐसे बरतें सावधानी

अमेरिकी कांग्रेस को अपनी अधिसूचना में डीएससीए ने कहा है कि प्रस्तावित बिक्री मित्र देश को सुरक्षा बढ़ाने में मदद के लिए अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देगा, जो कि दक्षिण एशिया में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण ताकत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >