मून जाए होंगे दक्षिण कोरिया के अगले राष्ट्रपति, बड़ी जीत की ओर अग्रसर
सोल : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे वाम विचारवाले मानवाधिकार वकील मून जाए इन ने मंगलवारकाे कहा कि वह देश के सभी नागरिकों का प्रतिनिधित्व करेंगे. मून ने सोल में ग्वानग्वामुन चौक पर संवाददाताओं से कहा, ‘मैं सभी दक्षिण कोरियाई नागरिकों का राष्ट्रपति रहूंगा.’ ग्वानग्वामुन चौक वही स्थान […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सोल : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे वाम विचारवाले मानवाधिकार वकील मून जाए इन ने मंगलवारकाे कहा कि वह देश के सभी नागरिकों का प्रतिनिधित्व करेंगे.
मून ने सोल में ग्वानग्वामुन चौक पर संवाददाताओं से कहा, ‘मैं सभी दक्षिण कोरियाई नागरिकों का राष्ट्रपति रहूंगा.’ ग्वानग्वामुन चौक वही स्थान है जहां इससे पहले की राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे को हटाने की मांग करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने कई महीनों तक प्रदर्शन किया था.