पाकिस्तान में 19 साल बाद राष्ट्रीय जनगणना की तैयारी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान 19 साल बाद पहली बार अपनी राष्ट्रीय जनगणना करने जा रहा है. यह जनगणना बुधवार से शुरू होगी, जबकि इसमें 200,000 से अधिक सैनिकों की सहायता ली जायेगी. पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर एवं सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक साझा संवाददाता सम्मेलन में देश में छठवीं बार होने […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान 19 साल बाद पहली बार अपनी राष्ट्रीय जनगणना करने जा रहा है. यह जनगणना बुधवार से शुरू होगी, जबकि इसमें 200,000 से अधिक सैनिकों की सहायता ली जायेगी. पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर एवं सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक साझा संवाददाता सम्मेलन में देश में छठवीं बार होने वाली जनगणना संबंधी तैयारियों के बारे में बताया.

उन्होंने बताया कि यह जनगणना दो चरणों में की जाएगी और इसे 25 मई तक पूरा कर लिया जाएगा. राष्ट्रीय जनगणना बुधवार से शुरू होगी. गफूर ने बताया, ‘जनगणना में 200,000 से अधिक सैनिकों की सहायता ली जाएगी.’

उन्होंने बताया, ‘प्रत्येक जनगणना अधिकारी के साथ कम से एक एक सैनिक होगा और वह घर घर जाकर उस घर में रहने वाले लोगों की संख्या पता करेंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >