पाकिस्तान ने सुरक्षा पर खतरा आतंकवाद को ‘मिटाने'' का लिया संकल्प

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सरकार ने देश में आतंकी हमलों में हुई बढ़ोतरी के बीच आज उन सभी तत्वों को ‘मिटाने’ का संकल्प जताया जो देश में शांति एवं सुरक्षा पर खतरा पैदा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की जिसमें यह […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सरकार ने देश में आतंकी हमलों में हुई बढ़ोतरी के बीच आज उन सभी तत्वों को ‘मिटाने’ का संकल्प जताया जो देश में शांति एवं सुरक्षा पर खतरा पैदा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की जिसमें यह फैसला लिया गया.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘बैठक में देश में पनपने वाले आतंकवाद या बाहर से अंजाम दिये जा रहे या प्रश्रय पाने वाले आतंकवाद के खात्मे का तथा देश की शांति एवं सुरक्षा पर खतरा पैदा कर रहे तत्वों को सरकार की ताकत से मिटाने का संकल्प लिया गया.’

बैठक में आतंकवाद एवं अतिवाद के भौतिक एवं वैचारिक खात्मे के संकल्प को दोहराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >