पुतिन को हत्यारा बताए जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका भी मासूम नहीं

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादीमीर पुतिन को ‘हत्यारा’ बताए जाने का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका में भी ‘कई हत्यारे’ हैं और कहा कि अमेरिका इतना ‘मासूम’ नहीं है. अभी प्रसारित नहीं हुए साक्षात्कार के एक अंश में ट्रंप ने कहा कि वो पुतिन का ‘‘सम्मान’ करते हैं […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादीमीर पुतिन को ‘हत्यारा’ बताए जाने का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका में भी ‘कई हत्यारे’ हैं और कहा कि अमेरिका इतना ‘मासूम’ नहीं है. अभी प्रसारित नहीं हुए साक्षात्कार के एक अंश में ट्रंप ने कहा कि वो पुतिन का ‘‘सम्मान’ करते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वो साथ आएंगे.

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के बिल ओ रियली को बताया, ‘‘मैं कई लोगों का सम्मान करता हूं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं उनके साथ जा रहा हूं. वो अपने देश के नेता हैं. मैं कहता हूं कि रुस के साथ न जाने से बेहतर उसके साथ जाना हैं. और रुस अगर आईएसआईएस और दुनिया भर में इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ जंग में हमारी मदद करता है, जो एक बडी लडाई है तो ये अच्छी बात है.’ साक्षात्कार लेने वाले ने जब रुसी सरकार पर लगे हत्या कराने के आरोपों का हवाला देकर रुसी नेता को ‘‘हत्यारा’ कहा तो ट्रंप ने कहा, ‘‘वहां कई हत्यारे हैं. हमारे यहां भी कई हत्यारे हैं. आपको क्या लगता है? हमारा देश इतना मासूम है?’

पिछले हफ्ते करीब घंटे भर हुई बातचीत के दौरान ट्रंप और पुतिन ने आईएसआईएस के खिलाफ ‘‘वास्तविक समन्वय’ स्थापित करने पर सहमति जताई थी जिसकी व्हाइट हाउस ने महत्वपूर्ण शुरुआत बताकर प्रशंसा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >