जल्द अमेरिका पहुंचना चाहते हैं 7 मुस्लिम देशों के वीजा धारक

शिकागो : अमेरिका की एक संघीय अदालत द्वारा यात्रा प्रतिबंध पर अस्थायी रोक लगाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन आदेश से प्रभावित सात मुस्लिम बहुल देशों के वीजा धारकों को देश में प्रवेश का एक मौका मिल गया है जिससे वे अमेरिका जाने वाले विमानों में जल्द से जल्द सवार होने की कोशिश […]

शिकागो : अमेरिका की एक संघीय अदालत द्वारा यात्रा प्रतिबंध पर अस्थायी रोक लगाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन आदेश से प्रभावित सात मुस्लिम बहुल देशों के वीजा धारकों को देश में प्रवेश का एक मौका मिल गया है जिससे वे अमेरिका जाने वाले विमानों में जल्द से जल्द सवार होने की कोशिश में हैं.

अमेरिकी डिस्ट्रक्टि जज जेम्स रॉबर्ट द्वारा शुक्रवार को दिये आदेश को लेकर न्याय विभाग की ओर से कोई आपात कदम उठाए जाने पर बनी अनिश्चितता के बीच नागरिक अधिकार संगठनों द्वारा ऐसे लोगों से अमेरिका की यात्रा करने के लिए कहा जा रहा है जो यात्रा कर सकते हैं. अमेरिकी सरकार ने एक संघीय अदालत के आदेश के बाद आव्रजन आदेश का क्रियान्वयन कल स्थगित कर दिया था. हालांकि एक आव्रजन वकील ने बताया कि एक अफ्रीकी हवाईअड्डे पर यात्रियों से कहा गया है कि वे विमान में सवार नहीं हो सकते.

मिशिगन में अरब अमेरिकन सिविल राइट्स लीग की निदेशक रला औउन ने द डेट्रॉइट न्यूज को बताया कि उनका समूह लोगों को जल्दी यात्रा करने की सलाह दे रहा है. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप के शासकीय आदेश के बाद 60 हजार विदेशियों का वीजा ‘अस्थायी रुप से रद्द’ किया जा चुका है.
कतर की एक विमान सेवा की प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन प्रभावित सात मुस्लिम देशों इराक, सीरिया, सूडान, लीबिया, यमन, ईरान और सोमालिया के यात्रियों को अमेरिका जाने वाले विमानों में बैठाना शुरू करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >