मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तान का ‘मोस्ट वांटेड'' सरगना

कराची : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अनेक आतंकवादी घटनाओं और जघन्य अपराधों में संलिप्त देश के ‘मोस्ट वांटेड’ सरगना, बाबा लाडला को आज मार गिराया. पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल सिंध रेंजर्स को लाडला की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली तो उसने शहर के लयारी इलाके में आज तड़के अभियान चलाया. अभियान के क्रम में गिरोह के […]

कराची : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अनेक आतंकवादी घटनाओं और जघन्य अपराधों में संलिप्त देश के ‘मोस्ट वांटेड’ सरगना, बाबा लाडला को आज मार गिराया. पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल सिंध रेंजर्स को लाडला की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली तो उसने शहर के लयारी इलाके में आज तड़के अभियान चलाया.

अभियान के क्रम में गिरोह के साथ गोलीबारी हुई जिसमें लाडला और उसके दो सहयोगी मारे गये. लाडला उर्फ नूर मोहम्मद गैंग-वार, नशा और अपराध के लिए बदनाम लयारी इलाके में दहशत का पर्याय था.

सिंध रेंजर्स ने एक बयान में बताया कि लाडला 74 से ज्यादा मामलों में वांछित था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >