म्यामां के अशांत राखिन प्रांत में झड़प, 12 की मौत

यंगून: म्यामां के उत्तर में स्थित अशांत राखिन प्रांत में सशस्त्र व्यक्तियों और सरकारी बलों के बीच झडपों में 12 लोगों की मौत हो गई. सरकारी मीडिया ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि अशांत क्षेत्र में हिंसा में तेजी आई है. प्युंगपित गांव में कल पिस्तौल और तलवारें लिए हुए सैकडों लोगों ने […]

यंगून: म्यामां के उत्तर में स्थित अशांत राखिन प्रांत में सशस्त्र व्यक्तियों और सरकारी बलों के बीच झडपों में 12 लोगों की मौत हो गई. सरकारी मीडिया ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि अशांत क्षेत्र में हिंसा में तेजी आई है.

प्युंगपित गांव में कल पिस्तौल और तलवारें लिए हुए सैकडों लोगों ने सैनिकों पर हमला कर दिया जिससे चार जवानों और एक हमलावर की मौत हो गई. सरकारी मीडिया ‘‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यामां’ की खबर में तौंग पैंग न्यार में सैनिकों के साथ हुई झडपों का हवाला देते हुए कहा गया है ‘‘घटना के बाद सैनिकों को सात शव मिलें. ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >