रियो ओलंपिक : सानिया-बोपन्ना की जोड़ी मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में, मर्रे-वॉटसन को हराया

रियो द जिनेरियो : भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ग्रेट ब्रिटेन की एंडी मर्रे और हीथर वॉटसन की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर रियो ओलंपिक मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई. सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने एंडी मर्रे और हीथर वॉटसन की जोड़ी को 2-0 से हरा […]

रियो द जिनेरियो : भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ग्रेट ब्रिटेन की एंडी मर्रे और हीथर वॉटसन की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर रियो ओलंपिक मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई.

सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने एंडी मर्रे और हीथर वॉटसन की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया. सानिया-बोपन्‍ना ने 6-4 और 6-4 के दो सेटों में मर्रे और वॉटसन की जोड़ी को हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली. सानिया और बोपन्‍ना रियो में पदक से अब मात्र दो कदम दूर हैं. अगर भारत की इस जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहती है तो मौजूदा ओलंपिक में भारत का कम से कम एक पदक को सुनिश्चत हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >