सीमा पर टैंक तैनात करने की खबर पर चीनी मीडिया ने भारत से अच्छे रिश्तों की दी दुहाई

बीजिंग : भारत-चीन सीमा के पास भारतीय सेना द्वारा युद्धक टैंकों की तैनाती किए जाने की आलोचना करते हुए चीन के सरकारी मीडिया ने आज कहा कि यह कदम देश में चीनी निवेश के प्रवाह पर असर डाल सकता है. इसके साथ ही चीनी मीडिया ने आपसी गलतफहमियों को दूर करने के लिए साझा प्रयासों […]

बीजिंग : भारत-चीन सीमा के पास भारतीय सेना द्वारा युद्धक टैंकों की तैनाती किए जाने की आलोचना करते हुए चीन के सरकारी मीडिया ने आज कहा कि यह कदम देश में चीनी निवेश के प्रवाह पर असर डाल सकता है. इसके साथ ही चीनी मीडिया ने आपसी गलतफहमियों को दूर करने के लिए साझा प्रयासों का आह्वान किया.

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में आज कहा गया, ‘‘किसी भी संभावित खतरे का सामना करने के लिए भारत-चीन सीमा के पास लगभग 100 टैंक तैनात किए जाने की खबर पर लोगों का ध्यान गया है क्योंकि ज्यादा चीनी कंपनियां भारत में अपना निवेश बढाने के बारे में सोच रही हैं.’ इसमें कहा गया, ‘‘हालांकि यह बात उलझाने वाली है कि चीन की सीमा के पास टैंक तैनात करके भी भारत चीनी निवेश हासिल करना चाहता है.’ लेख में कहा गया, ‘‘भारत-चीन सीमा के पास टैंक तैनात किए जाने से चीनी कारोबारी समुदाय को यह बात खटक सकती है. निवेशक निवेश संबंधी फैसले करते हुए राजनीतिक अस्थिरता के खतरे को मापने की कोशिश करेंगे.’ यह लेख भारतीय सेना द्वारा लद्दाख सीमा पर चीन की आक्रामक सेना और सीमा पर बने ढांचों के सामने टैंकों की तैनाती की खबरों का हवाला देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >