यूनान जा रहे प्रवासियों की नाव डूबी, 37 की मौत

अंकारा : यूरोप के तट तक पहुंचने का प्रयास कर रही एक और नौका के डूब जाने के बीच तुर्की के तटरक्षक बल ने महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 37 शव बरामद किए. तुर्की के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि तुर्की के तटरक्षक बल ने 37 शव बरामद किए हैं. मृतकों […]

अंकारा : यूरोप के तट तक पहुंचने का प्रयास कर रही एक और नौका के डूब जाने के बीच तुर्की के तटरक्षक बल ने महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 37 शव बरामद किए. तुर्की के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि तुर्की के तटरक्षक बल ने 37 शव बरामद किए हैं. मृतकों में कई बच्चे भी हैं.

इस बीच तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि 75 लोगों को बचा लिया गया है. उसने हालांकि नौका में सवार लोगों की वास्तविक संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी. लेकिन उसने कहा कि बचाव अभियान अभी जारी है. बचायी गयी एक महिला ने कहा कि कम से कम 20 लोग लापता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >