IS ने सीरिया के 400 आम लोगों का अपहरण किया

बेरुत : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के पूर्वी शहर डेर इजोर पर हमला करके एक नये क्षेत्र पर कब्जा किया और फिर महिलाओं तथा बच्चों सहित कम से कम 400 आम नागरिकों का अपहरण किया. ‘साीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यमून राइट्स’ ने कहा कि डेर इजोर पर हमले के बाद, आईएस ने शहर के […]

बेरुत : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के पूर्वी शहर डेर इजोर पर हमला करके एक नये क्षेत्र पर कब्जा किया और फिर महिलाओं तथा बच्चों सहित कम से कम 400 आम नागरिकों का अपहरण किया. ‘साीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यमून राइट्स’ ने कहा कि डेर इजोर पर हमले के बाद, आईएस ने शहर के उत्तरपश्चिम के क्षेत्रों में कब्जाए गए अल बागलियेह के कम से कम 400 आम लोगों का अपहरण किया.

संगठन प्रमुख रमी अब्देल रहमान ने कहा कि जिनका अपहरण किया गया है उनमें महिलाओं, बच्चों तथा सरकार समर्थित लडाकों के परिजन सहित सभी सुन्नी हैं.” उन्होंने कहा कि उन्हें आईएस के नियंत्रण वाले अन्य क्षेत्रां में ले जाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >