IS ने वीडियो जारी कर ब्रिटेन को धमकाया, PM को कहा मूर्ख

बेरूत : आईएसआईएस अपने आतंकी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है. कभी धमकी तो कभी किसी देश में आतंकी हमले की वारदात को अंजाम देने की बात. इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का दहशतगर्दी का खेल जारी है. इसी क्रम में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने एक वीडियो बनाकर ब्रिटेन को भी धमकी देने की […]

बेरूत : आईएसआईएस अपने आतंकी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है. कभी धमकी तो कभी किसी देश में आतंकी हमले की वारदात को अंजाम देने की बात. इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का दहशतगर्दी का खेल जारी है. इसी क्रम में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने एक वीडियो बनाकर ब्रिटेन को भी धमकी देने की जुर्रत की है.

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक वीडियो को 5 जासूसों की हत्या करते हुए फिल्माया गया है वीडियो में यह जानकारी दी गयी है कि यह जासूस आईएस के खिलाफ और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को मदद पहुंचाने के लिए काम करते थे. इस वीडियो से यह पुष्टि नहीं हो पाती है कि पांचो लोग किसी प्लान के तहत किसी देश के लिए जासूसी करते थे. लेकिन यह स्पष्ट तौर पर दिखायी दे रहा है कि इसमें से एक व्यक्ति अमेरिकी सपोर्ट वाले अंतर्राष्ट्रीय गंठबंधन की बात करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >