अपनी बच्ची को टार्चर करने के जुर्म में भारतीय मां गिरफ्तार

वाशिंगटन : सात समंदर पार भारतीय मूल की एक मां अपनी ही बच्ची की दुश्मन बन गयी. अपनी पांच सप्ताह की बच्ची को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में उस भारतीय मां को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है. बच्ची की टांग और पसलियां टूट गयी हैं. पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय […]

वाशिंगटन : सात समंदर पार भारतीय मूल की एक मां अपनी ही बच्ची की दुश्मन बन गयी. अपनी पांच सप्ताह की बच्ची को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में उस भारतीय मां को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है. बच्ची की टांग और पसलियां टूट गयी हैं. पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय रिंकू बेन पटेल को गत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय उत्तरी कैरोलिना की कंबरलैंड काउंटी जेल में बंद हैं.

उत्तर कैरोलिना में स्प्रिंग लेक पुलिस विभाग के अनुसार बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. भारतीय मां 25 नवंबर को एक एम्बुलैंस बुलाई थी और कहा था कि उसकी बच्ची को दौरे पड़ रहे हैं. केप फीयर वेली मेडिकल सेंटर के एक चिकित्सक ने पाया कि बच्ची की कई हड्डियां टूटी हुई थीं. उसके दिमाग में भी खून का रिसाव हो रहा था. खबरों के मुताबिक बच्ची इस समय सोशल सर्वेिसेज की निगरानी में है. रिंकू और उसका पति और उनकी बच्ची एक और परिवार के साथ अपार्टमेंट में रहते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
US

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >