आईएस ने चीनी बंधकों को ‘‘मौत के घाट उतारा''''

बेरुत : इस्लामिक स्टेट जिहादी संगठन ने बुधवार को कहा कि उसने एक चीनी और एक नार्वेवासी बंधक को मौत के घाट उतार दिया है, वहीं फ्रांस और रुस द्वारा उसके सीरियाई गढ पर किए गए हवाई हमलों में 33 लडाकों के मारे जाने की खबर है. मास्को ने घोषणा की कि उसके युद्धक विमान […]

बेरुत : इस्लामिक स्टेट जिहादी संगठन ने बुधवार को कहा कि उसने एक चीनी और एक नार्वेवासी बंधक को मौत के घाट उतार दिया है, वहीं फ्रांस और रुस द्वारा उसके सीरियाई गढ पर किए गए हवाई हमलों में 33 लडाकों के मारे जाने की खबर है. मास्को ने घोषणा की कि उसके युद्धक विमान सीरिया में आईएस के तेल टैकर ट्रकों को निशाना बना रहे हैं. आईएस ने कहा कि उसने चीन और नार्वे के दो बंधकों की हत्या कर दी है.

आईएस की अंग्रेजी पत्रिका दाबिक ने शवों की तस्वीर छापी है. ऐसा प्रतीत होता है कि ये चीनी बंधक फान जिंघुई और नार्वे का ओल जोहन ग्रीमस्गार्ड ओफ्साद के शव हैं. तस्वीर में स्टाम्प जैसे एक कैप्शन में लिखा है, ‘‘काफिर राष्ट्रों और संगठनों द्वारा छोडे जाने के बाद मौत की सजा दी गई है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >