अमेरिका के मॉल गोलीबारी, तीन घायल

शिकागो : अमेरिका के इंडियाना स्थित एक शॉपिंग मॉल में एक नकाबपोश बंदूकधारी ने गोली मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, निशाना बनाए गए स्टोर के एक कर्मचारी ने इंडियानापोलिस के प्रसारक आरटीवी6 को बताया कि उसने कल 15 बार गोली चलने की आवाज सुनी. अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने […]

शिकागो : अमेरिका के इंडियाना स्थित एक शॉपिंग मॉल में एक नकाबपोश बंदूकधारी ने गोली मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, निशाना बनाए गए स्टोर के एक कर्मचारी ने इंडियानापोलिस के प्रसारक आरटीवी6 को बताया कि उसने कल 15 बार गोली चलने की आवाज सुनी.

अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नकाब और गहरे रंग का वस्त्र पहना हुआ बंदूकधारी वहां से फरार हो गया. पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने इससे पहले जो बताया था कि बंदूकधारी के पास एक ‘‘एके-47 या एक शॉटगन” थी, यह गलत जानकारी है और वह अभी भी फरार है.
स्थानीय मीडिया को पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी और गोलीबारी में घायल हुए पीडित संभवत: एक दूसरे को जानते थे. प्रसारक डब्ल्यूटीएचआर ने बताया कि एक महिला सहित कुल दो व्यक्तियों को गोली लगी और उनकी हालत पहले से बेहतर है. संदिग्ध अभी भी लापता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
US

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >