ISIS की आहट से सहमा हाफिज सईद

लाहौर : दूनिया भर में अपने आतंक से भय का माहौल बना रहे आतंकी संगठन आईएसआईएस ने पाकिस्‍तान में भी अपने पांव पसारने की तैयारी शुरू कर दी है और आईएसआईएस की आहट से जमात उद दावा का सरगना हाफिज सईद भी सहम गया है. सईद ने आईएसआईएस को पाकिस्‍तान में पैर पसारने से पहले […]

लाहौर : दूनिया भर में अपने आतंक से भय का माहौल बना रहे आतंकी संगठन आईएसआईएस ने पाकिस्‍तान में भी अपने पांव पसारने की तैयारी शुरू कर दी है और आईएसआईएस की आहट से जमात उद दावा का सरगना हाफिज सईद भी सहम गया है.

सईद ने आईएसआईएस को पाकिस्‍तान में पैर पसारने से पहले ही नवाज शरीफ सरकार को आगाह किया है. उन्‍होंने शरीफ को कहा, पाकिस्‍तान में आईएसआईएस को मजबूत करने की विदेशी ताकतों की कोशिशों को नाकाम किया जाए. सईद ने जमात उद दावा के मुख्‍यालय में नमाज के बाद कहा, पाकिस्‍तान में कुछ दिनों से विदेशी तत्‍वों के द्वारा आतंकी संगठन आईएसआईएस को मजबूती प्रदान करने की कोशिश हो रही है. जिसे रोका जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >