आईएस जिहादियों ने सीरिया के प्रमुख शहर पर किया कब्जा : मानवाधिकार संस्था

बेरुत : इस्लामिक स्टेट के जिहादियों ने मध्य सीरिया के होम्स प्रांत में एक प्रमुख शहर पर रातभर में कब्जा जमा लिया. इससे पहले इन जिहादियों की राष्ट्रपति बशर अल-असद के वफादार बलों के साथ भीषण झडपें हुई थीं. ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, एक हिंसक समूह ने यह हमला कल […]

बेरुत : इस्लामिक स्टेट के जिहादियों ने मध्य सीरिया के होम्स प्रांत में एक प्रमुख शहर पर रातभर में कब्जा जमा लिया. इससे पहले इन जिहादियों की राष्ट्रपति बशर अल-असद के वफादार बलों के साथ भीषण झडपें हुई थीं. ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, एक हिंसक समूह ने यह हमला कल सुबह शुरु किया. तीन आत्मघाती बम हमलावरों ने शहर के प्रवेश द्वार पर बने शासन समर्थित नाकों को निशाना बनाया.

ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रमी अब्देल रहमान ने कहा, ‘आईएस ने शासन समर्थक बलों और वफादार लडाकों के साथ हिंसक झडपों के बाद होम्स के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित अल-कारयातेन शहर पर कब्जा कर लिया.’ अब्देल रहमान ने कहा कि शासन समर्थक कुल 37 सैनिक और वफादार लडाके मारे गए जबकि आईएस के 23 आतंकी भी मारे गए.

उन्होंने कहा कि यह शहर अपनी भौगोलिक स्थिति के चलते रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण है. यह प्राचीन शहर पाल्मायरा को जोडने वाली सडक के किनारे है. आईएस आतंकियों ने पाल्मायरा पर दमिश्क प्रांत के कलामन के साथ मई से कब्जा जमाया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >