नेपाल के नये संविधान का प्रारुप 15 दिनों में बनने की संभावना

काठमांडो : नेपाल की संविधान प्रारुप समिति ने 15 दिनों में नये संविधान का प्रारुप तैयार करने का काम शुरू किया है. रविवार को समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उसके अध्यक्ष और नेपाली कांग्रेस के नेता कृष्ण प्रसाद सितौला ने कहा कि इस निकाय ने 15 दिनों में नये संविधान का मसौदा तैयार […]

काठमांडो : नेपाल की संविधान प्रारुप समिति ने 15 दिनों में नये संविधान का प्रारुप तैयार करने का काम शुरू किया है. रविवार को समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उसके अध्यक्ष और नेपाली कांग्रेस के नेता कृष्ण प्रसाद सितौला ने कहा कि इस निकाय ने 15 दिनों में नये संविधान का मसौदा तैयार करने का काम आधिकारिक रुप से शुरु किया है.

ईकांतिपुर डॉटकाम की खबर के अनुसार शुक्रवार को अपनी बैठक में संविधान सभा प्रारुप समिति को नये संविधान का प्रारुप तैयार करने और उसे सौंपने के लिए 15 दिनों का समय दिया था. नेपाल के प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के बीच इस संविधान के विवादास्पद मुद्दों पर वर्षो से जारी गतिरोध को दूर करने के लिए 16 सूत्री करार होने के बाद संविधान लेखन की लंबित प्रक्रिया को आगे बढाने में बडी सफलता हाथ लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >