इटली में दो एक्रोबैटिक विमान टकराए, एक पायलट की मौत

रोम : इटली में दो एकल पायलट एक्रोबैटिक विमान एड्रियाटिक तट के पास टकरा कर समुद्री में गिर गये. हादसे में एक पायलट की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया. इस आशय की जानकारी इतालवी अधिकारियों ने दी. टेरामाओ के अग्निशमन विभाग ने बताया कि हादसे के बाद एक विमान टोरटोरएटो के तटवर्ती […]

रोम : इटली में दो एकल पायलट एक्रोबैटिक विमान एड्रियाटिक तट के पास टकरा कर समुद्री में गिर गये. हादसे में एक पायलट की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया. इस आशय की जानकारी इतालवी अधिकारियों ने दी. टेरामाओ के अग्निशमन विभाग ने बताया कि हादसे के बाद एक विमान टोरटोरएटो के तटवर्ती क्षेत्र में गिरा.

पायलट को तुरंत बचाकर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी चोटों का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दूसरा पायलट तट से करीब दो किलोमीटर दूर मिला. उसकी मौत हो चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >