संजय को मिलेगी जेल से छुट्टी

पुणे : पुणे की येरवादा जेल में गैर कानूनी रुप से हथियार रखने के आरोप में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त को जेल से कुछ दिनों के लिए छुट्टी मिल सकती है. संजय दत्त ने जेल प्रशासन से 15 ‌दिन की छुट्टी की मांग की है. संजय दत्त के अनुसार वह इस दौरान अपनी […]

पुणे : पुणे की येरवादा जेल में गैर कानूनी रुप से हथियार रखने के आरोप में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त को जेल से कुछ दिनों के लिए छुट्टी मिल सकती है. संजय दत्त ने जेल प्रशासन से 15 ‌दिन की छुट्टी की मांग की है.

संजय दत्त के अनुसार वह इस दौरान अपनी बीमारी का इलाज कराना चाहते हैं.यह जानकारी मंगलवार को यरवदा जेल के अधिकारियों ने दी. संजय दत्त ने जेल प्रशासन से 15 ‌दिन की छुट्टी की मांग की है. इस दौरान वह अपनी अज्ञात बीमारी का इलाज कराना चाहते हैं. सूत्रों ने कहा कि दत्त ने करीब 20 दिन पहले आवेदन सौंपा जिस पर प्रक्रिया जारी है.

जेल अधीक्षक योगेश देसाई ने 53 वर्षीय अभिनेता से पैरोल के लिए आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बीमारी के बारे में बताने से इंकार कर दिया जिसका वह उपचार कराना चाहते हैं. देसाई ने कहा, ‘‘हमने उनके पैरोल के आवेदन को डिविजनल आयुक्त को भेज दिया है. डिविजनल आयुक्त संबंधित थाने से विस्तृत रिपोर्ट हासिल करेंगे और फिर आवेदन पर विचार करेंगे. पैरोल देते वक्त संजय दत्त के व्यवहार पर भी विचार किया जाएगा’’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >