IS आतंकवादियों ने 90 ईसाइयों को किया अगवा

बेरुत : इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह का ईसाइयों पर कहर जारी है. इसबार इस आतंकी संगठन ने सीरिया में कम से कम 90 असीरियाई ईसाइयों को अगवा कर लिया है. जिहादियों ने यह पहली बार इतने बडे स्तर पर ईसाइयों का अपहरण किया है. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया, ऐसा लगता है कि […]

बेरुत : इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह का ईसाइयों पर कहर जारी है. इसबार इस आतंकी संगठन ने सीरिया में कम से कम 90 असीरियाई ईसाइयों को अगवा कर लिया है. जिहादियों ने यह पहली बार इतने बडे स्तर पर ईसाइयों का अपहरण किया है. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया, ऐसा लगता है कि समीप के गांवों को फिर से अपने कब्जे में लेने के लिए की गयी एक बडी कुर्दिश कार्रवाई का बदला लेने के तौर पर ईसाइयों का अपहरण किया गया है.

कुर्दिश कार्रवाई में चार दिनों में 132 जिहादी मारे जा चुके हैं. ब्रिटेन आधारित निगरानी समूह ने कहा कि आईएस ने दो गांवों को अपने कब्जे में लेने के बाद असीरियाइयों का अपहरण किया. आईएस ने पिछले दिनों ही समुद्र के किराने कई मिस्त्र के लोगों का सिर कलम कर दिया था. इससे पहले भी उसकी हैवानियत सामने आ चुकी है. इस तरह के कृत्य करके वह इसका वीडियो जारी करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >