कोपेनहेगन हमलावर की हुई पहचान

कोपेनहेगन : कोपेनहेगन में गोलीबारी की दोहरी घटनाओं के संदिग्ध हमलावर की पहचान उमर अल हुसैन के रुप में की गई. यह संदिग्ध आज मारा गया.डेनिस अखबार ‘एकस्त्र बालडेट’ के मुताबिक 22 साल का उमर दो सप्ताह पहले जेल से रिहा हुआ था. पुलिस ने इस नाम की पुष्टि नहीं की है. पुलिस के अनुसार […]

कोपेनहेगन : कोपेनहेगन में गोलीबारी की दोहरी घटनाओं के संदिग्ध हमलावर की पहचान उमर अल हुसैन के रुप में की गई. यह संदिग्ध आज मारा गया.डेनिस अखबार ‘एकस्त्र बालडेट’ के मुताबिक 22 साल का उमर दो सप्ताह पहले जेल से रिहा हुआ था. पुलिस ने इस नाम की पुष्टि नहीं की है. पुलिस के अनुसार अधिकारियों की गोली से मारा गया व्यक्ति ही डेनमार्क की राजधानी में दो भयावह हमलों के लिए जिम्मेदार था. पेरिस में एक पत्रिका के दफ्तर पर हमलों के कुछ ही दिन बाद हुई हत्याओं को डेनमार्क के प्रधानमंत्री हेले थोर्निंग-शिमिड ने आतंकवाद की कुटिल करतूत करार दिया.

एक प्रवक्ता ने कहा कि जिस व्यक्ति को गोलीबारी में शामिल माना जा रहा था, उसने जब एक रेलवे स्टेशन पर पुलिस पर गोली चलाई तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. कल इस्लाम और स्वतंत्र अभिव्यक्ति के बारे में एक परिचर्चा के दौरान 55 वर्ष के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। इस परिचर्चा में पैगंबर मोहम्मद के विवादास्पद काटरूनों को बनाने वाले स्वीडिश काटरूनिस्ट ने भाग लिया था. कोपेनहेगन के मुख्य यहूदी उपासना गृह के बाहर आज तडके हुए दूसरे हमले में एक यहूदी व्यक्ति की हत्या कर दी गयी और दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >