जिम्बाब्वे उलटफेर करेगा : डिविलियर्स

हैमिल्टन : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने आज खराब शुरुआत के बाद जीत दर्ज करने के बाद कहा कि जिम्बाब्वे की टीम विश्व कप में उलटफेर करेगी. उन्होंने कहा , जिम्बाब्वे ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और इस विश्व कप में अगर वे कुछ मैचों में उलटफेर कर दें तो मुझे हैरानी नहीं होगी. […]

हैमिल्टन : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने आज खराब शुरुआत के बाद जीत दर्ज करने के बाद कहा कि जिम्बाब्वे की टीम विश्व कप में उलटफेर करेगी. उन्होंने कहा , जिम्बाब्वे ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और इस विश्व कप में अगर वे कुछ मैचों में उलटफेर कर दें तो मुझे हैरानी नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे ने टास जीतने का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने कहा , इसमें कोई शक नहीं कि उनका टास जीतना अहम रहा. पहले 15.20 ओवर में बल्लेबाजी में काफी दिक्कत आ रही थी. बाद में विकेट आसान हुआ जिसका डेविड और जेपी ने पूरा फायदा उठाया.

डिविलियर्स ने कहा , मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं. हमने आज अच्छा खेला. दक्षिण अफ्रीका को अब अगला मैच भारत के खिलाफ रविवार को खेलना है. डिविलियर्स ने कहा , हमें दो दिन का ब्रेक मिला है. हम मेलबर्न में कुछ समय बितायेंगे और क्रिकेट से दूर रहेंगे. अगले मैच की तैयारी बुधवार से शुरु करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >