अमेरिका : गोलीबारी में तीन मुस्लिम छात्र की मौत

वाशिंगटन : अमेरिका में पुलिस ने नार्थ कैरोलिना के चैपेल हिल यूनीवर्सिटी टाउन में पति.पत्नी सहित तीन मुस्लिम छात्रों की हत्या करने के लिए एक बंदूकधारी को गिरफ्तार किया है. अमेरिकी के ‘चैपेल हिल न्यूज’ और अन्य अखबारों में आज आयी खबरों में कहा गया है कि बंदूकधारी की पहचान क्रैग स्टीफन हिक्स (46) के […]

वाशिंगटन : अमेरिका में पुलिस ने नार्थ कैरोलिना के चैपेल हिल यूनीवर्सिटी टाउन में पति.पत्नी सहित तीन मुस्लिम छात्रों की हत्या करने के लिए एक बंदूकधारी को गिरफ्तार किया है. अमेरिकी के ‘चैपेल हिल न्यूज’ और अन्य अखबारों में आज आयी खबरों में कहा गया है कि बंदूकधारी की पहचान क्रैग स्टीफन हिक्स (46) के रुप में हुई है और वह डरहम काउंटी जेल में बंद है.

मृतकों की पहचान चैपेल हिल निवासियों डीह शैडी बरकत (23), उनकी पत्नी यूसुर अबू साल्हा (21) और उसकी बहन रजन अबू साल्हा (19) के रुप में हुई है. हिक्स ने मंगलवार को चैपेल हिल में यूनीवर्सिटी आफ नार्थ कौरोलिना परिवार के बाहर गोलीबारी की थी.

खबरों में कहा गया है कि बरकत डेंटिस्ट पाठ्यक्रम में दूसरे वर्ष का छात्र था जबकि उसकी पत्नी दंत चिकित्सा की पढाई शुरु करने की योजना बना रही थी। राजन अबू साल्हा यूनीवर्सिटी आफ नार्थ कौरोलिना की छात्र थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
US

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >