फेसबुक ने शिकायतों पर माफी मांगी

ह्यूस्टन : सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ ने अपने नये फीचर के लिए यूजरों से माफी मांगी है. अपने नये फीचर ‘‘ईयर इन रिव्यू’’ के जरिये वर्ष 2014 में अपने करीबी परिजनों और दोस्तों को खोने वाले लोगों को उनकी दुख देने वाली बातें याद दिलाने के लिए यह फीचर बनाया गया था. यह आटोमैटिक फीचर […]

ह्यूस्टन : सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ ने अपने नये फीचर के लिए यूजरों से माफी मांगी है. अपने नये फीचर ‘‘ईयर इन रिव्यू’’ के जरिये वर्ष 2014 में अपने करीबी परिजनों और दोस्तों को खोने वाले लोगों को उनकी दुख देने वाली बातें याद दिलाने के लिए यह फीचर बनाया गया था.

यह आटोमैटिक फीचर व्यक्ति की वर्ष 2014 की तस्वीरों और पोस्टों को टाइमलाइन पर सबसे उपर दिखाता है लेकिन इन पोस्टों में दर्दनाक और परेशान करने वाली यादें भी शामिल हैं.

इस फीचर के साथ एक टैगलाइन लिखी है ‘‘इट हैज बीन ए ग्रेट ईयर’’ (यह वर्ष शानदार रहा). इस टैगलाइन को एक वेब डिजाइनर विशेषज्ञ ने निर्दयता बताया और इस घटना ने उसकी छोटी बेटी की दर्दनाक मौत की यादें ताजा कर दीं. इस तरह की कई शिकायतें मिलने के बाद, फेसबुक ने स्वीकार किया कि शायद यह सर्वश्रेष्ठ विचार नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >