जोड़-तोड़ की सरकार भाजपा की ही देन : सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के लोगों को सपना दिखा रहे हैं. पर राज्य में जोड़-तोड़ की सरकार बनाने की परंपरा भाजपा ने शुरू की थी. आज वही छोटे दल गैंग बना कर चुनाव लड़ रहे हैं. जनता चुनाव में इन पार्टियों को सबक सिखायेगी. भाजपा […]

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के लोगों को सपना दिखा रहे हैं. पर राज्य में जोड़-तोड़ की सरकार बनाने की परंपरा भाजपा ने शुरू की थी. आज वही छोटे दल गैंग बना कर चुनाव लड़ रहे हैं. जनता चुनाव में इन पार्टियों को सबक सिखायेगी.
भाजपा राज्य में 10 वर्षो तक सत्ता में रही, लेकिन विकास नहीं हुआ. राज्य और पिछड़ता गया. अब भाजपा स्पष्ट बहुमत के लिए जनता से वोट मांग रही है. जनता को तय करना है कि राज्य को किस ओर ले जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >