झामुमो ही राज्य का कर सकता है विकास : शिबू

सिमडेगा. झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि झामुमो ही राज्य का विकास कर सकता है. इसलिए झामुमो प्रत्याशी को वोट दें. उक्त बातें उन्होंने रविवार को बांसजोर प्रखंड के खम्हनडांड़ में आयोजित झामुमो की चुनावी सभा में कही. श्री सोरेन ने लोगों से कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लुइस कुजूर […]

सिमडेगा. झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि झामुमो ही राज्य का विकास कर सकता है. इसलिए झामुमो प्रत्याशी को वोट दें. उक्त बातें उन्होंने रविवार को बांसजोर प्रखंड के खम्हनडांड़ में आयोजित झामुमो की चुनावी सभा में कही. श्री सोरेन ने लोगों से कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लुइस कुजूर के पक्ष में मतदान करने की अपील की. दो मिनट के अपने संक्षिप्त भाषण में श्री सोरने ने कहा कि झामुमो की सरकार के लिए जनता का सहयोग जरूरी है.

सिर्फ दो मिनट भाषण दिया : झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन सभा स्थल पर दोपहर 2.58 बजे पहुंचे. सभा स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने माइक ले लिया और भाषण देना शुरू कर दिया. दो मिनट भाषण देने के बाद वह मंच से 3.00 बजे नीचे उतर गये. इसके बाद हेलीकॉप्टर से गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >