खुर्शीद की सभा कल मांडर और रांची में

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद 29 नवंबर को मांडर विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. श्री खुर्शीद पार्टी प्रत्याशी रवींद्र भगत के पक्ष में चुनावी प्रचार करने पहुंच रहे हैं. वह चान्हो प्रखंड के मदरसा बाजार टांड में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. श्री खुर्शीद रांची विधानसभा के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह के […]

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद 29 नवंबर को मांडर विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. श्री खुर्शीद पार्टी प्रत्याशी रवींद्र भगत के पक्ष में चुनावी प्रचार करने पहुंच रहे हैं. वह चान्हो प्रखंड के मदरसा बाजार टांड में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. श्री खुर्शीद रांची विधानसभा के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह के पक्ष में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

वह दिन के 12 बजे मांडर से लौटने के बाद रांची में सभा करेंगे. इसके बाद वह कांके जायेंगे. कांके में ब्लॉक मैदान में पार्टी के कार्यक्रम में शरीक होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >