अतुल अंजान आज आयेंगे

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी अतुल अंजान 28 नवंबर को रांची आयेंगे. वह सुबह विमान से रांची पहुंचेंगे. इसके बाद जमशेदपुर चले जायेंगे. वहां जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर में आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे. श्री अंजान चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए झारखंड पहुंच रहे हैं. वह […]

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी अतुल अंजान 28 नवंबर को रांची आयेंगे. वह सुबह विमान से रांची पहुंचेंगे. इसके बाद जमशेदपुर चले जायेंगे. वहां जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर में आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे. श्री अंजान चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए झारखंड पहुंच रहे हैं.
वह एक दिसंबर को बरकट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. इसके बाद दो व तीन दिसंबर को सिमरिया, टंडवा आदि जगहों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >