इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप के बाद मची अफरा-तफरी

मनाडो : इंडोनेशिया का पूर्वी हिस्सा बुधवार को शक्तिशाली के भूकंप के झटके कारण हिल उठा और प्रभावित इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है तथा लोगों के हताहत होने अथवा नुकसान के बारे में कोई खबर नहीं है. ‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ में कहा गया है […]

मनाडो : इंडोनेशिया का पूर्वी हिस्सा बुधवार को शक्तिशाली के भूकंप के झटके कारण हिल उठा और प्रभावित इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है तथा लोगों के हताहत होने अथवा नुकसान के बारे में कोई खबर नहीं है.

‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ में कहा गया है कि भूकंप की तीव्रता 6.8 थी जो मौलुका सागर के 41 किलोमीटर नीचे था. भूकंप के झटके बाद मनाडो शहर में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. इसी शहर में भूकंप का झटका सबसे अधिक महसूस किया गया. हाल के दिनों में इस इलाके में कई झटके महसूस किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >