पाकिस्तान में आतंकवादियों के हाथों 3 महिलाओं और चार पोलियो कार्यकर्ताओं की हत्‍या

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज आतंकवादियों के एक हमले में तीन महिलाओं सहित कम से कम चार पोलियो कार्यकर्ता की मौत हो गयी. कार्यकर्ताओं की हत्या क्वेटा शहर के पूर्वी बाइपास इलाके के नजदीक उस समय की गयी जब वे एक स्वास्थ्य केंद्र से अपने घर की ओर जा रहे थे. स्‍थानीय चैनल […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज आतंकवादियों के एक हमले में तीन महिलाओं सहित कम से कम चार पोलियो कार्यकर्ता की मौत हो गयी. कार्यकर्ताओं की हत्या क्वेटा शहर के पूर्वी बाइपास इलाके के नजदीक उस समय की गयी जब वे एक स्वास्थ्य केंद्र से अपने घर की ओर जा रहे थे.
स्‍थानीय चैनल जियो टीवी के अनुसार जिस समय उन पर हमला किया गया उस समय उनके पास कोई सुरक्षा नहीं थी. बताया गया कि तीन महिला और एक पुरुष इस हमले में मारे गये जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गयीं.
पुलिस ने इस हमले की पुष्टि की है. इस महीने की शुरुआत में ब्लूचिस्तान के 11 जिलों में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलियो टीकाकरण का अभियान शुरु किया गया था.
ब्लूचिस्तान के गृह सचिव अकबर दुर्रानी ने प्रांत में पोलियो अभियान रोक दिया था. अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.विश्व के लिए खतरा बन गये पोलियो वायरस का उन्मूलन नहीं कर पाने के लिए पाकिस्तान सरकार को आलोचनाओं का शिकार होना पडा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >