कांग्रेस ने गिरिडीह बोकारो और टुंडी में दिया प्रत्याशी

अब तक कांग्रेस ने 62 उम्मीदवार उतारे रांची : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर सोमवार को प्रत्याशी उतारे हैं. पार्टी ने गिरिडीह से रोमा सिंह, बोकारो से मंजूर अंसारी और टुंडी से भास्कर ओझा को उम्मीदवार बनाया है. गिरिडीह से पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे रवींद्र सिंह की पत्नी को उम्मीदवार बनाया […]

अब तक कांग्रेस ने 62 उम्मीदवार उतारे

रांची : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर सोमवार को प्रत्याशी उतारे हैं. पार्टी ने गिरिडीह से रोमा सिंह, बोकारो से मंजूर अंसारी और टुंडी से भास्कर ओझा को उम्मीदवार बनाया है. गिरिडीह से पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे रवींद्र सिंह की पत्नी को उम्मीदवार बनाया गया है.

वहीं बोकारो के जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी को पार्टी ने मौका दिया है. कांग्रेस ने अब तक 62 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >