ईचागढ़ के कांग्रेसियों का हंगामा

रांची : कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. टिकट के दावेदार अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रदेश नेतृत्व पर दबाव बना रहे हैं. रविवार को ईचागढ़ से टिकट के दावेदार शैलेश सिंह के समर्थक कांग्रेस भवन पहुंचे. यहां समर्थकों ने नारेबाजी की और हंगामा किया. कांग्रेस ने अब तक ईचागढ़ […]

रांची : कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. टिकट के दावेदार अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रदेश नेतृत्व पर दबाव बना रहे हैं. रविवार को ईचागढ़ से टिकट के दावेदार शैलेश सिंह के समर्थक कांग्रेस भवन पहुंचे. यहां समर्थकों ने नारेबाजी की और हंगामा किया. कांग्रेस ने अब तक ईचागढ़ से टिकट की घोषणा नहीं की है.

शैलेश सिंह के समर्थक वहां से संभावित उम्मीदवार हिकिम चंद्र का विरोध कर रहे थे. उनके विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. शैलेश समर्थकों का कहना था कि पार्टी में दूसरे दल से आये लोगों को टिकट नहीं दिया जाये. उनका कहना था कि दूसरे दलों को पार्टी के अंदर महत्व दिया जा रहा है, इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है. शैलेश समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में बैठे नेताओं को ज्ञापन भी सौंपा. शैलेश सिंह पार्टी कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं. इसमें टिकट की मांग की गयी. कार्यालय में अनादि ब्रrा, लाल किशोर नाथ शाहदेव और कार्यालय सचिव सूर्यकांत शुक्ला मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >