माधवलाल सिंह ने विधायकी छोड़ी

रांची : माधव लाल सिंह ने अपनी विधायकी छोड़ दी है. यानी उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है. श्री सिंह गोमिया सीट से कांग्रेस के विधायक थे. वह कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं. भाजपा ने उन्हें गोमिया सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. इस बार […]

रांची : माधव लाल सिंह ने अपनी विधायकी छोड़ दी है. यानी उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है. श्री सिंह गोमिया सीट से कांग्रेस के विधायक थे. वह कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं. भाजपा ने उन्हें गोमिया सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है.

इस बार वह भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से उन्होंने कांग्रेस विधायक के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. श्री सिंह ने झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद से भी त्याग पत्र दे दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >