सुदेश ने लोहरदगा में किया प्रचार

लोहरदगा : झारखंड को स्थायी सरकार के साथ-साथ स्टील स्टेट के रूप में देश के मानचित्र पर रखना है. कांग्रेस ने 60 सालों के राज में झारखंड को लेबर स्टेट बना दिया है. उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने लोहरदगा में चुनाव प्रचार अभियान का शुरुआत करते हुए कही. उन्होंने कहा […]

लोहरदगा : झारखंड को स्थायी सरकार के साथ-साथ स्टील स्टेट के रूप में देश के मानचित्र पर रखना है. कांग्रेस ने 60 सालों के राज में झारखंड को लेबर स्टेट बना दिया है. उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने लोहरदगा में चुनाव प्रचार अभियान का शुरुआत करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास की जिम्मेवारी भाजपा के साथ मिल कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब झारखंड का विकास करना है. कमल किशोर भगत ने कहा कि पांच सालों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रखंड व गांवों के चौपालों पर बैठ कर जन सहभागिता से तैयार किया गया है. मौके पर पार्टी के केंद्रीय नेता व जिलास्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >