अर्जुन मुंडा से अमीर हैं मीरा मुंडा

सरायकेला : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चुनाव आयोग को जो शपथ पत्र दिया है. उसके मुताबिक उनकी संपत्ति 55, 77,753 रुपये हैं. साथ ही पत्नी मीरा मुंडा के नाम पर अलग से 1,64,42,532 रुपये की संपत्ति है. इनमें नकद के रूप में 1.30 लाख व पत्नी के नाम पर नकद 2.65 लाख की संपत्ति […]

सरायकेला : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चुनाव आयोग को जो शपथ पत्र दिया है. उसके मुताबिक उनकी संपत्ति 55, 77,753 रुपये हैं. साथ ही पत्नी मीरा मुंडा के नाम पर अलग से 1,64,42,532 रुपये की संपत्ति है. इनमें नकद के रूप में 1.30 लाख व पत्नी के नाम पर नकद 2.65 लाख की संपत्ति है. दो वाहन भी है. इनमें एक मारूति जैन व एक आईकॉन फोर्ड है.
दो मामले दर्ज हैं मुंडा पर : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर दो मामले दर्ज हैं. इनमें से पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में थाना कांड संख्या 49/07 में प्राथमिकी दर्ज हुई थ. इसके अलावा धनबाद में वर्ष 2009 में एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >