आजसू से गठबंधन सही कदम : मुंडा

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयार है. बची हुई सीटों पर जल्द प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कही. श्री मुंडा शुक्रवार को सोनारी एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि आजसू के साथ गंठबंधन का फैसला सही कदम है, भले ही […]

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयार है. बची हुई सीटों पर जल्द प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कही. श्री मुंडा शुक्रवार को सोनारी एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि आजसू के साथ गंठबंधन का फैसला सही कदम है, भले ही इसका विरोध हो रहा है.
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां द्वारा दलित का उत्पीड़न का आरोप लगाये जाने के संबंध में श्री मुंडा ने कहा कि यह सच है या झूठ, हर कोई जानता है. इस पर ज्यादा कुछ बोलना ठीक नहीं होगा. उन्होंने बताया कि राज्य में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी. इस दौरान उनका स्वागत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, लक्ष्मण टुडू, जिला प्रवक्ता अनिल मोदी, रामजीत मार्डी समेत काफी कार्यकर्ताओं ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >