चुमनू उरांव व छोटेलाल यादव झामुमो में शामिल

रांची : पूर्व विधायक चुमनू उरांव भाजपा को छोड़ झामुमो में शामिल हो गये हैं. वहीं, आजसू के छोटे लाल यादव भी झामुमो में शामिल हो गये हैं. मोरहाबादी स्थिति आवास में शिबू सोरेन ने दोनों को माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया. पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय ने दोनों को […]

रांची : पूर्व विधायक चुमनू उरांव भाजपा को छोड़ झामुमो में शामिल हो गये हैं. वहीं, आजसू के छोटे लाल यादव भी झामुमो में शामिल हो गये हैं. मोरहाबादी स्थिति आवास में शिबू सोरेन ने दोनों को माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया. पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय ने दोनों को पार्टी में शामिल कराने की औपचारिकताएं पूरी कीं. श्री उरांव ने कहा कि झारखंड का भला कोई पार्टी कर सकती है, तो वह झामुमो ही है. श्री उरांव चक्रधरपुर से विधायक थे. वहीं छोटेलाल यादव बगोदर क्षेत्र से आते हैं.
खूंटी के भीमराय झामुमो में शामिल
रांची. भाजपा के पुराने नेता व कड़िया मुंडा के सहयोगी भीमराय मुंडा शुक्रवार की शाम झामुमो में शामिल हो गये. शिबू सोरेन ने उनका माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया. उनके झामुमो में शामिल होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें खूंटी से झामुमो का टिकट मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >