कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए भाजपा प्रत्याशी

रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से रातू रोड स्थित कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें भाजपा के रांची प्रत्याशी सीपी सिंह, हटिया प्रत्याशी सीमा शर्मा, खिजरी प्रत्याशी रामकुमार पाहन और कांके प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम का अभिनंदन किया गया. भाजपा प्रत्याशियों ने लगभग एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ […]

रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से रातू रोड स्थित कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें भाजपा के रांची प्रत्याशी सीपी सिंह, हटिया प्रत्याशी सीमा शर्मा, खिजरी प्रत्याशी रामकुमार पाहन और कांके प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम का अभिनंदन किया गया.
भाजपा प्रत्याशियों ने लगभग एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनायी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों को जिताने को लेकर पूरी ताकत लगा देंगे.
चुनाव को लेकर छह नवंबर को सभी मंडलों में बैठक होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने किया. इस अवसर पर धर्मेद्र राज, मदन सिंह, सुबोध सिंह गुड्ड, नंद किशोर, केके गुप्ता, पंकज वर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >